Advertisement

कानपुर देहात -जूनियर सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने पोस्टर बांटकर की मीना मंच की सभा।

http://satyarath.com/

जनपद कानपुर देहात 

 

जूनियर सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने पोस्टर बांटकर की मीना मंच की सभा।

 

पत्रकार एम एच शाह की खास रिपोर्ट स्त्यार्थ न्यूज के साथ

यूनिसेफ और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मीना मंच की बालिकाओं ने बनाई मानव शृंखला

 

रुरा कानपुर देहात

मैं लड़की हूं मुझे पढ़ना है मुझको भी आगे बढ़ाना है के गीत के साथ प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने स्कूल हर दिन आएं,आओ परिवेश बदलें,एक कदम स्वच्छता की ओर, चुप्पी तोड़ो, दर्पण की ओट में,आओ मिलकर करें प्रयास विषयों पर कहानी के माध्यम से मीना मंच की बालिका सभा में सविस्तार चर्चा की इस अवसर पर जेण्डर इक्विटी के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने बाल विवाह , दहेज प्रथा, दहेज प्रथा कानून का दुरुपयोग, भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए मीना मंच के बच्चों को आगे आकर जन जागरूकता अभियान चलाने के बारे में जानकारी दी। सुगम कर्ता मायादेवी ने गांव की बालिकाओं को ही अपने गांव का शत-प्रतिशत नामांकन, ठहराव के द्वारा सुशिक्षित बनाकर सामाजिक बदलाव लाना है शिक्षक गुंजन पाण्डेय ने कहा कि बालिकाओं की जिज्ञासाओं का शमन, रचनात्मक लेखन, नेतृत्व क्षमता संवर्धन, जिज्ञासाओं का निदान, शिक्षा से जोड़ना एवं सहयोग की भावना का विकास करना है अनुदेशक प्रियंका यादव और बच्चों में सपना, शिखा, वैष्णवी, दिव्या शिवानी, श्रेया आदि के हांथों में आकर्षक पोस्टर थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!