Advertisement

मैनपुरी : प्रत्याशी पोलिंग एजेंट को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर दि. 07 मई को प्रातः 05.30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करायें।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

 

• प्रत्याशी पोलिंग एजेंट को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर दि. 07 मई को प्रातः 05.30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करायें।

satyarath.com

मैनपुरी 30 अप्रैल 2024- जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर 21-लोकसभा संसदीय क्षेत्र अविनाश कृष्ण सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-24 का निर्वाचन लड़ रहे सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि जनपद में दि. 07 मई 2024 को प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक मतदान होना है, जनपद के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्मिकों द्वारा मतदान प्रारंभ होने से 90 मिनट पूर्व दिखावटी मतदान की प्रक्रिया की जायेगी, जिसमंे न्यूनतम 50 मतों का विहित रूप से निर्धारित प्रक्रियानुसार दिखावटी मतदान कर मॉक-पोल का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें पोलिंग एजेंट की उपस्थिति आपेक्षित है, पोलिंग एजेंट मॉक-पोल की कार्यवाही अपने सम्मुख देखकर संतुष्ट होते हुये मॉक-पोल प्रमाण पत्र व सील पर हस्ताक्षर भी करेंगे। उन्होने समस्त प्रत्याशियों से कहा है कि वह पोलिंग एजेंट को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर दि. 07 मई को प्रातः 05.30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करायें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!