मैनपुरी : 8 मई को संवीक्षा, स्क्रुटनी के दौरान प्रत्याशी स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता, अधिकृत प्रतिनिधि के साथ उपस्थित रहें : जिला निर्वाचन अधिकारी
• 8 मई को संवीक्षा, स्क्रुटनी के दौरान प्रत्याशी स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता, अधिकृत प्रतिनिधि के साथ उपस्थित रहें : जिला निर्वाचन अधिकारी
मैनपुरी 30 अप्रैल, 2024– जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर 21-लोकसभा संसदीय क्षेत्र अविनाश कृष्ण सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-24 के समस्त प्रत्याशियों से कहा है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-24 का मतदान दि. 07 मई दिन मंगलवार को होना नियत है, मतदान के पश्चात दि. 08 मई को प्रातः 11 बजे दिन बुधवार को नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-17 ए मतदाता पंजिका व अन्य अभिलेखों, चिन्हित मतदान केंद्रों की प्रेक्षक की उपस्थिति में संवीक्षा की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा है कि वह संवीक्षा, स्क्रुटनी के दौरान स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता, अधिकृत प्रतिनिधि को उपस्थित रहने हेतु आदेशित करें।
Leave a Reply