Advertisement

रूपापुर-मतदान जागरूकता गीत

http://satyarath.com/

मतदान जागरूकता गीत

विधा:–गीत
आधार:-सार छंद

अतुलनीय आजादी की यह पावन रीति निभाओ,
कर अवश्य मतदान शक्तिशाली गणतंत्र बनाओ।

निर्मित करता है भविष्य को पग प्रत्येक तुम्हारा।
दशा दिशा करता स्वदेश की तय मत एक तुम्हारा।
इसीलिए तुम भी इस धुन के बन जाओ मतवाले,
प्रण कर डालो वोट भले पड़ जायें पग में छाले।

दे कल्यानी दिशा देश को निज कर्तव्य निभाओ।
कर अवश्य मतदान शक्तिशाली गणतंत्र बनाओ।

जिसके लिए युवाओं ने कुर्वान जान की अपनी।
खुशियां सारी हँसते-हँसते सभी दान की अपनी।
जिसके हित फाँसी झूले थे स्वतंत्रता सेनानी।
ऐसे लोकतंत्र में कोई कर न सके मनमानी।

इसीलिए अपने बलशाली मत का अस्त्र उठाओ।
कर अवश्य मतदान शक्तिशाली गणतंत्र बनाओ।

जब चुनाव का दिन हो तो इसकी तूलिका चलाओ।
गौरवशाली लोकतंत्र का भू पर चित्र बनाओ।
जो सोता है वो खोता है हार वही जाता है,
सुषमा से श्रीहीन भाग्य अपना वह ही पाता है।

जागरूक की जय निश्चित है जागरूक बनजाओ।
कर अवश्य मतदान शक्तिशाली गणतंत्र बनाओ।।

उदयराजसिंह उदय
हरदोई उप्र

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!