Advertisement

महराजगंज : भूसा बनाने वाली मशीन में फंस कर ग्राम प्रधान के 21 वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत।

www.satyarath.com

{महराजगंज 14/04/024}

• भूसा बनाने वाली मशीन में फंस कर ग्राम प्रधान के 21 वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत।

satyarath.com

महराजगंज कोतवाली थानाक्षेत्र के सिसवा नवीन गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रमेश यादव के 21 वर्षीय बेटे की भूसा बनाने वाली मशीन में फंस कर दर्दनाक मौत हो गई।जिससे परिवार में कोहराम मच गया।घटना शनिवार/रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है।रमेश यादव सिसवा नवीन गांव के ग्राम प्रधान रह चुके हैं।मिलनसार स्वभाव के धनी पूर्व ग्राम प्रधान रमेश यादव का 21 वर्षीय बेटा अभयपाल यादव शनिवार/रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने भूसा बनाने वाली मशीन के पास गया हुआ था। जहां कुछ समय के लिए या सीखने की सोच में मशीन चला कर भूसा बनाने लगा।मिली जानकारी अनुसार आभयपाल अभी कुछ ही दूर मशीन चलाया था कि,कटर में गेहूं का नेरुआ फंस गया। कि वह कटर से नेरूआ छुड़ाने लगा,लेकिन अचानक उसके गले में बंधा गमछा ही मशीन की कटर में फंस गया।जिससे युवक की गर्दन भूसा बनाने वाली कटर मशीन में फंस गई।उसकी चीख सुन आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया।घायलावस्था में युवक को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

satyarath.com

शव का पोस्टमार्टम बाद अंतिम संस्कार किया गया।जानकारी मुताबिक मृत युवक अभयपाल यादव अपने पिता जैसा होनहार एवं मिलनसार था।उसकी असामयिक निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव के लोग भी गमजदा हैं।
पिता रमेश यादव कुछ बोल पाने में असमर्थ हैं तो वहीं मां बहन का रो रो कर बेहाल हैं।पड़ोस वाले ढांढस बंधाते रहे।

मुड़िला के पूर्व ग्राम प्रधान धनंजय कुमार शर्मा, प्रापर्टी डीलर सोनू पासवान,साधु भाई,राजेश पासवान (गब्बर),आदि तमाम चाहने वालों ने मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।

जिला प्रशासन ने 20 अप्रैल तक रोक लगा रखा है

आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 अप्रैल तक भूसा बनाने वाली मशीन को रोक लगा रखा है।लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं,जो रात में भूसा बना रहे हैं।जिससे जिला प्रशासन के आदेश का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541.

महराजगंज 14/04/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!