Advertisement

कराहल-माँ अन्नपूर्णा देवी एक दिन मे बदलती है तीन रूप

http://satyarath.com/

माँ अन्नपूर्णा देवी एक दिन मे बदलती है तीन रूप

सप्तमी से दशमी तक माँ अन्नपूर्णा देवी के दरबार मे होगा भव्य मेले का आयोजन

अमित शर्मा

कराहल:- कराहल वनांचल मे व्लाॅक मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित माँ अन्नपूर्णा देवी का भव्य प्राचीन मंदिर है जहाँ देशभर मे नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है वहाँ माँ अन्नपूर्णा देवी के सच्चे दरबार मे भव्य मेले का आयोजन हर बर्ष किया जाता है मेले का आयोजन जनपद पंचायत की देखरेख मे और पुलिस प्रशासन की चाक चौबन्द व्यवस्थाओं के बीच आयोजित किया जाता है। मेले मे राजस्थान उत्तप्रदेश एवम् श्योपुर जिले के सीमावर्ती जिलों से सभी प्रकार की दुकानें व्यपारियों द्वारा लगाई जाती है साथ ही कई प्रकार की आकृषक झूले और बच्चों एवम्ं बडो़ के लिए मनोरंजन की दुकानें लगाई जाती है साथ ही वाॅलीवाल एवम् दंगल और नाल उठाने जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
पनबाडा मे माँ अन्नपूर्णा देवी का मंदिर बहुत प्राचीन और सच्चा दरबार है यहाँ भक्तों द्वारा माँ के समक्ष जो मन्नत मांगी जाती है वह समयावधि मे पूरी होती है यहाँ माँ अन्नपूर्णा देवी के भक्त सीमावर्ती जिलो से पगदंडवत करते हुए माँ के दरबार मे आते है भक्तों के द्वारा जगह जगह जलपान की व्यवस्था कर सेवा की जाती है साथ ही मेले मे भक्तों के द्वारा शुद्ध पेयजल हेतु प्याऊ एवम् प्रतिदिन भंडारे का आयोजन माँ अन्नपूर्णा के भक्तों द्वारा किया जाता है। इस बार नवरात्रि मे कराहल स्थित माँ अन्नपूर्णा की दरबार के प्रमुख द्वार पर एवम् माँ अन्नपूर्णा देवी के मंदिर पर आकृषक लाइटिंग कर सजावट की गई है। मेले मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कैम्प लगया जाता है जिससे सभी को स्वास्थ्य लाभ मिले सके।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!