Advertisement

अमेठी : लोकसभा चुनाव व त्यौहारों के मद्देनजर थाना पीपरपुर मे एसडीएम अमेठी की अध्यक्षता मे क्षेत्रवासियों की बैठक संपन्न।।

प्रशान्त पाण्डेय स्थान गुडुरी जनपद अमेठी दिनांक 07/04/2024

• लोकसभा चुनाव व त्यौहारों के मद्देनजर थाना पीपरपुर मे एसडीएम अमेठी की अध्यक्षता मे क्षेत्रवासियों की बैठक संपन्न।।

satyarath.comअमेठी,आज स्थानीय थाना पीपरपुर मे एसडीएम अमेठी प्रीती तिवारी की अध्यक्षता मे लोकसभा चुनाव व ईद के त्यौहार के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे एसडीएम द्वारा बूथों पर मतदान का प्रतिशत बढाने , 18 या उससे अधिक आयु के छूटे मतदाताओं का नाम जोडने पर बिशेष रूप से चर्चा की गयी और जिन मतदान स्थलों पर पेयजल , बिजली और रास्ते की समस्या है उसे शीघ्रता से व्यवस्था कराने का निर्देश ग्राम प्रधानों को दिया गया ।

संभ्रांत व्यक्तियों व कोटेदारों को भी मतदान प्रतिशत बढाये जाने व लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी । बैठक मे उपस्थित ग्राम प्रधान गुडुरी अरविंद कुमार, उमेश कुमार खरगपुर, मोचवा प्रधान रामयज्ञ मौर्य व अन्य प्रधान और कोटेदारों ने अपने अपने विचार रखे। अन्त मे एसडीएम व थानाध्यक्ष द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने की भी अपील की गयी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!