Advertisement

बागपत में छह अप्रैल को होगी सीएम योगी की जनसभा, जयंत चौधरी भी रहेंगे मौजूद

http://satyarath.com/

बागपत में छह अप्रैल को होगी सीएम योगी की जनसभा, जयंत चौधरी भी रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024 क्रांति धरा मेरठ में रैली से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करने वाली भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है। भाजपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त रैली से बने माहौल को बरकरार रखने के लिए अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अप्रैल को बागपत आ रहे हैं। उनके
साथ रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी रहेंगे।
मुख्यमंत्री पांच माह बाद एक बार फिर बागपत की धरा पर कदम रखेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम के कारण पांच अप्रैल को ढिकौली में होने वाली जयंत चौधरी की सभा निरस्त हो गई है। अग्रवाल मंडी टटीरी में छह अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की संयुक्त जनसभा होगी। इसकी पुष्टि रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने की।
उन्होंने कहा कि दोपहर बाद तीन बजे मुख्यमंत्री और जयंत चौधरी टटीरी में होने वाली जनसभा में पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों तेज कर दी गई हैं। भाजपा और रालोद मिलकर जनसभा को सफल बनएंगे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अग्रवाल मंडी टटीरी में होने वाली जनसभा के लिए जगह का चयन किया जा रहा है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी इससे पहले 26 अक्टूबर, 2023 को बड़ौत में आए थे। वे भगवानपुर नागल गांव स्थित श्री शिव गोरखनाथ आश्रम गए थे और यहां विकास कार्यों का लोकार्पण किया था। इसके बाद बड़ौत के जनता वैदिक कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित किया था। योगी ने इस दौरे में विकास और अध्यात्म का सेतु बांधने का प्रयास किया था।
बागपत सत्यार्थ न्यूज संवाददाता अभिषेक शर्मा

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!