गंगेश कुमार पाण्डेय (ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“उतर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण”
सुरक्षा, पारदर्शिता और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”
(सुलतानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ सुलतानपुर)

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर)08 जून 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह तथा पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की तैयारियों, विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा भर्ती परीक्षा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है |
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश











Leave a Reply