Advertisement

सोनभद्र-ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर: अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सोनभद्र:(आरंगपानी) म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकुंड टोले में बीते दो महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 2 महीनों से पूरा टोला अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। इस समस्या की शिकायत कई बार टोल फ्री नंबर 1912 पर भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने बताया कि काशीकुंड टोला 100% आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदला जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजू कुमार गुप्त, कुलदीप सिंह गौड़, मोहर सिंह गौड़, रामलाल गौड़, रमाशंकर गोड़, हीरा सिंह गौड़, सुप्रीम गोड़, रघुवीर सिंह सहित कई दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!