गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक हुई संपन्न “

सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपुर :
सुलतानपुर 29 अप्रैल/जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जनपद स्तरीय उद्योग बन्धु समिति एवं एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन तथा व्यापार बन्धु की बैठक संबंधित उद्यमियों,व्यापारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दे जैसे – इंडस्ट्री लगाने में भूमि विवाद, रास्ते की समस्या, नाली की समस्या, व्यापार की दृष्टि से सुरक्षा की समस्या, रोड सेफ्टी , बिजली की समस्या, स्ट्रीट लाइट की समस्या, भूमि की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आधारभूत समस्याओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया।
1.उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उद्यमियों से कहा गया कि सभी उद्यमी अपनी समस्याओं को बतायें। तत्क्रम में रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि जनपद के विभाजन के दौरान उनका औद्योगिक क्षेत्र जनपद अमेठी में चला गया। परिणाम स्वरूप जनपद में औद्योगिक क्षेत्र नही रह गया जिस कारण उद्योग हेतु भूमि नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उद्योग स्थापित करना कठिन हो रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उद्योग का आधार भूमि है ऐसे में यदि उद्योग हेतु भूमि समय पर उपलब्ध नहीं करायी जायेगी तो व्यापार प्रारम्भ करना सम्भव नहीं हो सकता है। अतः जनपद में भूमि को चिन्हित कर जल्द से जल्द उसे उद्यमियों को उपलब्ध कराया जाय।
2.उन्होंने सभी उद्यमियों/व्यापारियों से कहा कि वह बैठक से पहले अपनी समस्याओं को बता दें जिससे उन पर चर्चा कर उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके।
3.बैठक में उद्यमी विनोद जायसवाल द्वारा बताया गया कि उनका एक रिजार्ट है जो कि अभी निर्माणाधीन है तथा उसके लिये बिजली कनेक्शन की समस्या तथा वेस्टेज निकालने हेतु नाली की समस्या आ रही है। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि इनकी समस्या का संज्ञान लेते हुये जल्द से जल्द इसका निराकरण किया जाय।
4.बैठक में एक उद्यमी द्वारा अवगत कराया गया कि कादीपुर से बेलवाई बाजार पुलिया के पास रोड पर 02 गढ़ढे है। जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती है कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोनिवि के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ठेकेदार को बोलकर गढ़ढों को भरा जाये यदि वह नहीं करता है तो उसको ब्लैक लिस्ट किया जाये। उन्होने निर्देशित किया कि यदि 03 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
5.बैठक में उद्यमी मोइन द्वारा अवगत कराया गया कि लॉक डाउन से पहले वह कोल्ड ड्रिक्स का व्यापार करता थे परन्तु लॉक डाउन में उसका बहुत नुकसान हो गया। अब उसने पुनः व्यापार को प्रारम्भ किया है परन्तु बैंक से सी0सी0 स्वीकृत होने के बाद भी उसे लिमिट के प्रयोग में बाधा आ रही है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा LDM को निर्देशित करते हुये कहा गया कि सम्बन्धित केनरा बैंक शाखा से सम्पर्क कर नियमानुसार समस्या का निस्तारण करें तथा जनपद में व्यापार को बढ़ाने हेतु सहयोग करें।
6.सूरापुर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ने अवगत कराया कि उनकी 02 करोड़ की जमीन है उस पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। उन्होने निवेश मित्र को निर्देशित किया कि एक रिपोर्ट बना कर हमे प्रस्तुत करें जिससे संबंधित उपजिलाधिकारी को अवगत करते हुए समस्या का निस्तारण कराया जा सकें।उन्होंने सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों से कहा कि यदि किसी और की इस प्रकार की समस्या है तो उसे लिखित में अवगत करा दें।
7.उद्यमी अजमत खान ,नगर अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि इटकौली चौराहे से सेंट जोसेफ स्कूल तक ट्रैफिक के वन वे हो जाने के कारण दूसरी तरफ से आने वाले वाहन व pग्राहकों को उनकी दुकान तक आने में समस्या हो रही है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि रूट डाइवर्जन जनपद से ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त करने के लिये किया गया है अभी मेरे द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर पालिका और लखनऊ से आई सर्वे टीम द्वारा ड्रोन सर्वे किया जा रहा है। सर्वे रिर्पोट आने के बाद जल्द ही समस्या का निस्तारण कर दिया जायेगा।
8 उद्यमी संतोष बरनवाल द्वारा अवगत कराया गया कि हाइवे से हनुमानगंज बाजार जाने वाली सड़क पर अंधेरा रहता है तथा रोडवेज भी आगे नहीं जाती है। जिससे असुरक्षा का माहौल रहता है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि मार्ग पर प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा अगली बैठक में ए0आर0एम0 रोडवेज को भी बुलाया जाये।
9 बैठक में श्री आनन्द पाण्डेय, नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल तथा सुन्दरलाल व्यापारी कल्याण एवं सेवा समिति सुलतानपुर द्वारा सुपर मार्केट में अतिक्रमण, दुकानों के मरम्मत तथा सुरक्षा हेतु अवगत कराया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर पालिका को सुपर मार्केट के व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये अतिक्रमण को हटाने तथा पार्किंग की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में हनुमानगंज बाजार के अवर बसों के न जाने पर ए०आर०एम० रोडवेज सुलतानपुर को बस को अंदर जाने हेतु निर्देश जारी किये गये। बैठक में व्यापारियों द्वारा सूरापुर में जाम की समस्या तथा नगर पचायल दोस्तपुर में शाही पुल के जर्जर होने व जाम की समस्या के सम्बंध में अवगत कराया गया। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा अगली बैठक में सम्बधित अधिकारियों शिकायत से सम्बंधित कार्ययोजना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपयुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि अगली बैठक हेतु LED स्क्रीन पर पीपीटी प्रेजेन्टेशन के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सोलर ऊर्जा के क्षे़त्र में व्यापारियों को निवेश करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होने बताया कि सोलर के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अर्न्तगत ऋण लेकर स्वरोजगार के नये अवसर प्रदान किया जाय। सभी व्यापारियों व उद्यमियों ने समस्याओं को इतनी गहराई से सुनने व समय देने के लिए जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया।
बैठक में डीसी एन.आर.एल.एम सहित अन्य समस्त उद्यमी व व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
जिला अधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि अज़मत खान नगर अध्यक्ष युवा के माध्यम से अवगत कराया कि इटकौली चौराहे से सेंट जोशेफ़ स्कूल तक रोड कि स्थिति पूर्ण रूप से टूट चुकी हैं विगत सालों से बनवाने के लिए स्कूल वाले अलग अलग अधिकारियों को आवेदन किया फिर भी ला परवाही के कारण आज तक बन नहीं पाया जो कि हज़ारों बच्चो का आना जाना हैं जिला महोदय ने अज़मत खान को अस्वासन दिया जल्द से जल्द निवारण किया जायेगा
दूसरी तरफ अज़मत खान ये भी अवगत कराया कि विगत 15 दिनों से विकास भवन से बस अड्डा तक ट्रैफ़िक रुट वन वे किया गया हैं जिसके कारण 50वो दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं उनका व्यापार ख़तम हो रहा हैं पर्शाशन कि निगरानी में रुट चालू किये जाने की माँग की ताकि व्यापारी व्यापार कर सकें ! इसी कड़ी में अंबेडकर मार्केट का छज्जा पूर्ण रूप से ज़र्ज़र हो कर लटका हुआ हैं जिला अधिकारी साहब के माध्यम से निर्देश दिया E. O साहब उसकी जाँच करवाकर निस्तारण करने की अस्वासन दिया कि जल्द पुनः निर्माण कराया जायेगा ! सभी व्यापारियों कि आवाज़ और उनकी परेशानियों का निवारण का आश्वासन मिलने से व्यापारियों ने नगर अधयक्ष युवा अज़मत खान का धन्यवाद कहा!
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश














Leave a Reply