गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह का हुआ स्थानांतरण, पुलिस अधीक्षक चारु निगम समेत अधिकारियों ने दी भावपूर्ण विदाई”

“सरलता, सख्ती और संवेदनशीलता के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी रहे अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह: पुलिस अधीक्षक चारु निगम
सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
सुलतानपुर जनपद के लिए एक भावुक क्षण तब आया जब अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह का स्थानांतरण 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में उप सेनानायक के पद पर कर दिया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिस समर्पण, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, उसने उन्हें जनपदवासियों के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद अधिकारी बना दिया।
अखंड प्रताप सिंह ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी सक्रियता हमेशा दिखाई दी। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल स्थापित किया। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सरलता और सहजता रही, जिससे आम लोग बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं उनके सामने रख पाते थे।
महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति जैसे अभियानों में उनकी विशेष रुचि रही। उनके नेतृत्व में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उनका व्यवहार सहयोगात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिससे पूरी टीम में उत्साह और जिम्मेदारी की भावना बनी रही।
स्थानांतरण के उपलक्ष्य में 28 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने उनके उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नवागत अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह,क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सामंत, क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर राम कृष्ण चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह कोतवाली देहात, प्रेम चन्द्र सिंह पीआरओ, हंसमती, तरुण पटेल एस ओ कुड़वार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और उन्हें भावभीनी विदाई दी।
वहीं गंगेश कुमार पाण्डेय, ( ब्यूरो चीफ सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, पत्रकार अफ्तार अहमद, जावेद अहमद, अरबाब अहमद, एस. अहमद, सरफराज अहमद समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी भावपूर्ण विदाई दी।अखंड प्रताप सिंह का स्थानांतरण सुलतानपुर के लिए भले ही एक कमी जैसा महसूस हो, लेकिन उनकी कार्यशैली और योगदान हमेशा याद किया जायेगा |
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश













Leave a Reply