Advertisement

सोनभद्र-खेतों में लगी भीषण आग, एक बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर:- अनंत कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

 

खेतों में लगी भीषण आग, एक बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख

सोनभद्र (म्योरपुर/जुर्रा) म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुर्रा में शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक खेतों में आग लगने से एक बीघा गेहूँ की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आपातकालीन सेवा 112 मौके पर पहुंची। पुलिस टीम और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका।

पीड़ित किसान चमेली देवी, पत्नी सत्यदेव कनौजिया, ने बताया कि “पूरे साल की मेहनत कुछ ही पलों में जलकर राख हो गई, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।”

वहीं, सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित किसान को सहायता दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!