Advertisement

“जल अर्पण कार्यक्रम अभियान का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प”

“जल अर्पण कार्यक्रम अभियान का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

गंगेश कुमार पाण्डेय
( ब्यूरोचीफ )सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर, (प्रतापपुर क़मैचा )
आज दिनांक 24 मार्च 2026 मंगलवार को शेरपुरपरसुरामपुर ग्राम पंचायत विकासखंड पी पी कमैचा जिला सुलतानपुर में ‘जल अर्पण दिवस कार्यक्रम अभियान ‘ का आयोजन; ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
में ‘हर घर जल’ और ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत ‘जल महोत्सव दिवस ‘ का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान महोदय श्री राधे श्याम तिवारी जी द्वारा किया गया । इस विशेष अवसर पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में जल संरक्षण को लेकर एक “जल संकल्प” सभा आयोजित की गई। पेजयल स्वच्छता समिति अध्यक्ष महोदय श्री राधे श्याम तिवारी प्रधान जी का भव्य स्वागत ग्राम पंचायत द्वारा किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम प्रधान और स्थानीय जल समिति के सदस्यों का अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों ने दी तकनीकी जानकारी
जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों ने गाँव में बिछाई गई पाइपलाइन और हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की योजना के बारे में विस्तार से बताया।

शेरपुर परसुराम ग्राम पंचायत में 245 घर जल से लाभान्वित हो रहे है। जल निगम ग्रामीण सहायक अभियंता महोदय जी और उनकी टीम ने ग्रामीणों को पानी के रखरखाव और इसके सदुपयोग के प्रति जागरूक किया। प्रधान जी गरिमामय उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में जल निगम और संबंधित संस्थाओं के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
* रवि प्रताप सिंह (सहायक अभियंता)


* डीपीएमयू टीम से:आईएसए समन्वयक नीरज त्रिपाठी सीबी एंडटी समन्वयक श्री सूरज सिंह जी एवं गजी जीएसए एक्सपर्ट राम कृष्ण
* कार्यदायी संस्था (वी टी एल ): प्रोजेक्ट मैनेजर श्री संजीव जी एवं ब्लॉक हेड शैलेन्द्र मोहन यादव
* आईएसए संस्था: श्रद्धा सेवा समिति से अमरजीत यादव जी उपस्थिति रहे
कार्यक्रम में 4 सूत्रीय ‘जल संकल्प लिया गया ‘
सभा के अंत में सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि:
1. वे गाँव की जल व्यवस्था को अपनी निजी संपत्ति मानकर उसकी देखभाल करेंगे।
2. पानी का अपव्यय रोकेंगे और जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे।
3. हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
4. जल प्रबंधन के नए प्रयासों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान जी ने सभी आगंतुकों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!