Advertisement

“हर्षॉल्लास के साथ मनाई गई ईद, अमन चैन के माहौल में अदा की गई ईद की नमाज “

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“हर्षॉल्लास के साथ मनाई गई ईद, अमन चैन के माहौल में अदा की गई ईद की नमाज “

“लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद, मुल्क में अमन-चैन और शांति के लिए मांगी गईं दुआएं”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर) शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। जिले की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के बाद देश में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार दिनभर गुलजार रहे, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने सुबह नौ बजे ईदगाह मैदान में सुन्नी समुदाय के लोगों को ईद की नमाज अदा कराई।

मीडिया से बात करते हुए मौलाना अब्दुल लतीफ ने सभी से आपसी मेल-जोल और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि इस पर अमल किया जाए, तो समाज कई बुराइयों से बच सकता है। उन्होंने हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी समुदायों से मिलजुलकर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होने का संदेश दिया।

उधर, खैराबाद स्थित शिया मस्जिद में मौलाना बबर अली खां ने नमाज अदा कराई। मौलाना ने लोगों से सादगी के साथ ईद मनाने का आग्रह किया और कहा कि इस मौके पर गरीबों को वंचित न रखा जाए।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, सभी धर्म स्थलों के पास पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने बताया कि जनपद में सेक्टर स्कीम लागू की गई थी, जिसके तहत 18 जोन और 89 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे।

शहर स्थित ईदगाह पर एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी सौरभ सामंत, एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, नगर कोतवाल संदीप राय, ट्रैफिक इंचार्ज राम निरंजन यादव, डॉ. लाल जी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद प्रवीण अग्रवाल, ईओ लाल चंद सरोज,ज़िला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव, मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह, संयोजक आशीष अग्रवाल एडवोकेट, सुन्दर लाल टंडन संरक्षक राधे श्याम गुप्ता, कुलदीप गुप्ता सचिव कार्यालय,मीडिया प्रभारी अफ्तार अहमद, जावेद अहमद, अरबाब अहमद , अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, आसिफ अंसारी, अशोक सिंह बिसेन, मकबूल अहमद नूरी, गुलाम मोइनुद्दीन, जफर उल्ला, सभासद मोहम्मद अहमद,कमलजीत सिंह सतनाम, राजदेव शुक्ला, वरुण मिश्रा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!