गंगेश कुमार पाण्डेय
19/03/2026
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“हर घर जल, जल जीवन मिशन के बढ़ते कदम, जल महोत्सव अभियान का हुआ भव्य आयोजन, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर: (सुलतानपुर) सैनी ग्राम पंचायत विकासखंड वल्दिराय जिला सुलतानपुर में ‘जल महोत्सव अभियान ‘ का आयोजन; ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प ‘हर घर जल’ और ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत ‘जल अपर्ण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख महोदय श्री शिवकुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महोदय जी ,ग्राम प्रधान श्री राकेश कुमार ,जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में जल संरक्षण को लेकर एक “जल संकल्प” सभा आयोजित की गई।ब्लाक प्रमुख महोदय श्री शिव कुमार सिंह जी का स्वागत ग्राम प्रधान जी और स्थानीय जल समिति के सदस्यों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों ने दी तकनीकी जानकारी
जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों ने गाँव में बिछाई गई पाइपलाइन और हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की योजना के बारे में विस्तार से बताया। सैनी ग्राम पंचायत में 621 घर जल से लाभान्वित हो रहे है। इस योजना का कार्य यूनिवर्सल एमपी प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग सर्विस द्वारा किया गया है एवं इस योजना का रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य फृम द्वारा 10 वर्षों तक कराया जाएगा एवं इस कार्यदाई संस्था द्वारा सुल्तानपुर जनपद में 127 योजनाओं में कार्य कराया जा रहा है जिसमें से 105 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर रेगुलर वाटर सप्लाई की जा रही है और अधिशासी अभियंता और उनकी टीम ने ग्रामीणों को पानी के रखरखाव और इसके सदुपयोग के प्रति जागरूक किया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में जल निगम और संबंधित संस्थाओं के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
* वकार हुसैन (अधिशासी अभियंता, जिला सुलतानपुर जल निगम ग्रामीण)
* प्रमोद कुमार (सहायक अभियंता)
* रामू मौर्या (जूनियर इंजीनियर)
* डीपीएमयू टीम:जिला समन्वयक महोदय शिव मूर्ति सिंह जी,आई0एस0ए समन्वयक नीरज त्रिपाठी, रामकृष्ण, सूरज सिंह ।
* कार्यदायी संस्था (यूनिवर्सल): पीएम हरेंद्र भाम्भु और ब्लॉक हेड मनीष सिंह।
* आईयसए संस्था: ‘सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी’ से उदयनाथ मिश्रा जी ,अनूप कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
जल महोत्सव कार्यक्रम में 4 सूत्रीय ‘जल संकल्प’
सभा के अंत में सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि:
1. वे गाँव की जल व्यवस्था को अपनी निजी संपत्ति मानकर उसकी देखभाल करेंगे।
2. पानी का अपव्यय रोकेंगे और जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे।
3. हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
4. जल प्रबंधन के नए प्रयासों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान ने सभी आगंतुकों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश














Leave a Reply