Advertisement

सोनभद्र -*खबर का असर, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान हुई निलंबित*

*खबर का असर, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान हुई निलंबित*

 

*आदिवासियों ने अंगूठा लगवाकर गल्ला नहीं देने का लगाया था आरोप*

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत बांकी की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर विभागीय कार्यवाही से हड़कंप मच गया है विभाग ने कोटे की दुकान को सस्पेंड कर दिया है।

आप को बता दे कि एक सप्ताह पूर्व बांकी ग्राम पंचायत के सियरिया टोला के आदिवासी महिलाओं, पुरुषों ने कोटेदार पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप लगाया था ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार अंगूठा लगवाकर पर्ची देता है कहता है कि अबकी बार गल्ला नहीं आया है अगली बार गल्ला मिलेगा इसी प्रकार दो तीन महीने का अंगूठा लगाने के बाद एक बार का गल्ला देता है कोटेदार की चोरी करने का तरीका साफ था कि अंगूठा लगाने के बाद गल्ला खारिज हो जाता है अगर जांच भी की जाय तो पकड़ में भी नहीं आएगा इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कोटेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले को सत्यार्थ न्यूज ने ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसपर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता को जांचकर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था जिलापूर्ति अधिकारी ने जांच टीम गठित कर आख्या रिपोर्ट देने को कहा था जांच सही पाए जाने पर कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है इस कार्यवाही की पुष्टि पूर्ति अधिकारी नगवां द्वारा की गई है।और ये कार्यवाही अन्य भ्रष्ट कोटेदारों के लिए सबक भी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!