कॉमेडियन संजय यादव पर चालक के साथ मारपीट का आरोप
रिपोर्टर मोहम्मद सेबू

-चालक का फटा सिर, दोनों पक्षो की तरफ से थाने में तहरीर
बंधुआ कला थाना क्षेत्र के सहाबागंज ओवरब्रिज के पास मशहूर कॉमेडियन व यू ट्यूब गायक संजय यादव व एक स्कूल वैन चालक की गाडी से टक्कर हो गयी. रोडरेज के दौरान हुई कहासूनी के दौरान आरोप है की संजय यादव ने शिवा यादव व सचिन के साथ मिलकर चालक हरीश वर्मा निवासी मुडुई नेवादा की पिटाई कर दी. जिससे हरीश वर्मा का सिर फट गया. टक्कर से स्कूल वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई. हरीश ने बताया की वह पिकौरा स्थित केदारनाथ पब्लिक स्कूल की वैन चलाता है. मंगलवार की शाम वह गाड़ी में पेट्रोल भराकर घर की ओर लौट रहा था. सहाबागंज ओवरब्रिज के पास पहुंचा था की बाजार की तरफ से आ रही उघरपुर निवासी कॉमेडियन संजय यादव की स्कार्पियो ने वैन में टक्कर मार दी. गाडी पर ही सचिन निवासी हरखी दौलतपुर व शिवा यादव भी बैठे थे. ये लोग गाली देते हुए उतरे और लात घूंसो से मारने लगे. राड से वार कर दिया जिससे सिर फट गया. घटना के वक्त हरीश के साथ एक युवक और भी था. बीच बचाव करने पर उसके साथ भी बदतमीजी की गयी. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया की हरीश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में मेडिकल कराया गया. दोनों पक्षो की तरफ से तहरीर मिली है. विधिक कार्यवाई की जा रही है.
















Leave a Reply