Advertisement

सोनभद्र -महात्मा बुद्ध कब पैक पीएम श्री पल्हारी में कैंप सम्पन्न

महात्मा बुद्ध कब पैक पीएम श्री पल्हारी में कैंप सम्पन्न

– भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा संरक्षित महात्मा बुद्ध कब पैक पल्हारी नगवां सोनभद्र में हुआ आयोजन

– डॉ बीके सिंह महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवां (एच डब्ल्यू बी) सोनभद्र द्वारा मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि करायी गयी

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र में धूमधाम से कब बुलबुल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत के साथ विविध गतिविधियां कराई गई।

डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय के संरक्षण व खंड शिक्षा अधिकारी नगवां, सोनभद्र धनंजय कुमार सिंह के सह संरक्षण में क्रियात्मक कैंप आयोजित किया गया। कब और बुलबुल भारत स्काउट एंड गाइड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) के बच्चों के लिए संचालित एक बाल गतिविधि संगठन है। इसमें 5 से 10 वर्ष के लड़कों को ‘कब’ और लड़कियों को ‘बुलबुल’ कहा जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास करना है। इसमें बच्चों को विभिन्न चरण (कोमल पंख, रजत पंख, सुवर्ण पंख) पार करने होते हैं, जिसके बाद वे प्रवीणता बैज (जैसे गोल्डन ऐरो अवार्ड) जीत सकते हैं। कैंप में बच्चों को प्रार्थना, सैल्यूट करना, झंडा गीत, रस्सी की गांठें लगाना और प्राथमिक चिकित्सा जैसी गतिविधियां सिखाई जाती हैं। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र के प्राथमिक संवर्ग में भारत स्काउट और गाइड संस्था द्वारा महात्मा बुद्ध कब पैक पंजीकृत है।

बता दें कि स्काउट मास्टर डॉ बृजेश महादेव का स्मार्ट क्लास, कैंप क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, कंपोजिट क्लास, आईसीटी लैब, वार्षिकोत्सव, पत्रिका प्रकाशन आदि नवाचार प्रदेश भर में संचालित है। इनके द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन भी कराया जाता है जो अनुकरणीय है।

इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक, ज्ञानेश , प्रदीप, पवन, रमेश, दीपक, शिवशंकर, उर्मिला, ममता एवं विंदू बीडीसी उपस्थित रहे। कैंप में अशोक सिंह, आदर्श सिंह, बीकेश, श्याम नारायन, विकाश, संदीप कुमार, रमाकान्त, टीपू, प्रदीप कुमार, श्याम सुन्दर, सत्यम, रणजीत सिंह कमरो , सूरज, संतोष, रंजीत, अंजना, अंजनी, खुशबू , फूलन, सुनिता, राधा, चन्दा, सुगवन्ती आदि ने प्रतिभाग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!