Advertisement

सोनभद्र-ग्राम पंचायत आरंगपानी में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ग्राम पंचायत आरंगपानी में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया

सोनभद्र (आरंगपानी) ब्लॉक म्योरपुर के ग्राम पंचायत आरंगपानी में किसानों की सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों का डिजिटल पंजीकरण कर उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं अनुदान, बीमा और सहायता कार्यक्रमों से जोड़ना था।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया की जानकारी दी। किसानों के आधार कार्ड, भूमि से संबंधित दस्तावेज, बैंक खाता विवरण आदि की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया। मौके पर ही कई किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण की गई, जबकि जिन किसानों के दस्तावेज अधूरे थे उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कृषि प्राविधिक सहायक अधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को भविष्य में खाद, बीज, कृषि यंत्र अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि और फसल बीमा जैसी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं और अपने दस्तावेज सही रखें। किसानों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें पंचायत स्तर पर ही सुविधा मिल रही है जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषि प्राविधिक सहायक राहुल कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल मकबूल आलम, पंचायत सहायक प्रियंका देवी, पंचायत सहायक प्रतिनिधि चरकू भास्कर, सफाई कर्मी प्यारे मोहन, पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद, सुदर्शन प्रसाद, भावी प्रधान प्रत्यासी राजू कुमार गुप्त, संतोष भास्कर व अन्य ग्रामवासी शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!