Advertisement

खेतान जी लॉ कॉलेज टेड़वा चिलौला में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत 10-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

खेतान जी लॉ कॉलेज टेड़वा चिलौला में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत 10-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन


टेड़वा चिलौला/ सीतापुर -पारंपरिक कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 10-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खेतान जी लॉ कॉलेज, टेड़वा चिलौला में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर स्वरोजगार से जोड़ना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर गुरु रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं पहले स्कूटर मिस्त्री का कार्य करते थे और इसी हुनर के बल पर उनका परिवार चलता था। उन्होंने कहा कि मेहनत और कौशल से कोई भी व्यक्ति आगे बढ़ सकता है तथा सरकार की यह योजना कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी।


कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि श्री संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागियों को उनके पारंपरिक कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को ₹450 प्रतिदिन मानदेय भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को तकनीकी कौशल, औज़ार/टूलकिट एवं बाजार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर खेतान जी लॉ कॉलेज के प्रबंधक श्री राजेंद्र खेतान, आलोक त्रिपाठी, ऊषा कंपनी के जिला समन्वयक पंकज जी, उद्यमिता विकास संस्थान के प्रतिनिधि डॉ. यू. पी. सिंह तथा जिला समन्वयक उद्यमिता विकास संस्थान शालिनी शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने योजना की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पारंपरिक कारीगरों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!