धान खरीदी शुरू होने का भी किसानों को नहीं मिल रहा लाभ।
पूर्वांचल नव किसान मंच ने धांधली का लगाया आरोप।
सोनभद्र,/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सरकार के लाख दावों के बाद भी धरातल पर किसानों की जद्दोजहद कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। धान खरीद लक्ष्य पुनः बढ़ाने के बावजूद धान खरीद केन्द्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने बताया कि सोनभद्र में धान खरीद केन्द्रों पर भौतिक रूप से धान खरीद किसानों से न करते हुए विपणन विभाग के अधिकारी सीधे मिलरों के माध्यम से धान खरीद में व्यापक स्तर पर धांधली को अंजाम दे रहे हैं। गिरीश पाण्डेय ने बताया कि अधिकारियों द्वारा क्रय केंद्र पर किसानों को परेशान कर मिलों पर धान औने-पौने दाम मे बेचने को मजबुर किया जा रहा है। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि पूरे खेल में मजेदार बात यह है कि किसानों को मिलरों द्वारा भी दिया जाने वाला भुगतान धान खरीद केन्द्रों पर ले जाकर अंगूठा लगवाकर भुगतान कराते हुए अधिकारियों और मिलरों में बंदरबांट कर लिया जा रहा है।
गिरीश पाण्डेय ने कहा कि धान खरीद केन्द्रों पर खड़े किसान दस-दस, बीस-बीस दिनों से खड़े के खड़े हैं जो दलालों की बात नहीं मान रहे हैं। किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने धान खरीद केन्द्रों पर होने वाली धांधली पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोनभद्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद अब सिर्फ सोनभद्र को चारागाह समझने लगे हैं। उन्हें किसानों नौजवानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

















Leave a Reply