Advertisement

कांग्रेस की मासिक बैठक हुई संपन्न, मनरेगा बचाओ संग्राम व एसआईआर पर हुई चर्चा

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की मासिक बैठक हुई संपन्न, मनरेगा बचाओ संग्राम व एसआईआर पर हुई चर्चा

“मनरेगा का नाम बदलना संविधान विरोधी मानसिकता का है प्रमाण” : मोईद अहमद

“भाजपा सुनियोजित तरीके से मनरेगा व संविधान को कर रही कमजोर” : शिवनारायण मिश्र

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
सुलतानपुर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में कांग्रेस की मासिक बैठक पूर्व मंत्री मोईद अहमद, पूर्व विधायक शिवनारायण मिश्र व मनरेगा बचाओ संग्राम के कोर्डिनेटर ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने पर जोर दिया गया वही मनरेगा बचाओ संग्राम व एसआईआर (SIR) पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तर से लेकर ब्लाक, न्याय पंचायत स्तर तक के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मोईद अहमद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार योजनाओं के नाम बदलकर इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना चाहती है। मनरेगा का नाम बदलना केवल एक शब्द परिवर्तन नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला और संविधान विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की शुरुआत 10 जनवरी से कर रही है। 10 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस 11 को एकदिवसीय प्रतीकात्मक उपवास उसके बाद 12 जनवरी से 29 जनवरी तक जनपद के सभी ब्लॉकों में न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल अथवा नुक्कड़ सभा जनसंपर्क अभियान आदि अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विस्तार से बताया कि इस चरण में नेता प्रतिपक्ष के एक पत्र ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, रोजगार सेवको और मनरेगा श्रमिकों तक पहुंचाए जाएंगे साथ ही विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ सभाएं और पर्चा वितरण किया जाएगा। 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना आयोजित कर जिनमें अहिंसा संवैधानिक मूल्यों और काम के अधिकार पर विशेष जोर दिया जाएगा।


पूर्व विधायक शिवनारायण मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा एवं संविधान को कमजोर कर रही है। मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने जैसे निर्णय सरकार की उस मानसिकता को दर्शाता हैं, जो गांधी की विचारधारा और श्रमिक की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार पहले रोजगार खत्म करती है, फिर रोजगार की गारंटी देने वाली योजना का नाम बदलकर अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास करती है लेकिन क्षेत्र की जनता जागरुक है उनके इस कृत को पहचान चुकी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्ष संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करें। 10 तारीख से मनरेगा बचाओ संग्राम की तैयारियों जुट जाए और इस महीने को सफल बनाएं। बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम के मनोनीत किए गए जिला कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश सिंह को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा पूर्व मंत्री अथवा पूर्व विधायक व शहर अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, हौसला प्रसाद भीम, रणजीत सिंह सलूजा,सलाउद्दीन हाशमी, सिया राम त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखें, संचालन उपाध्यक्ष जनार्दन शुक्ल ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज, ममनून आलम, आवेश अहमद, विधि प्रकोष्ठ के कमर खान, विजयपाल,इमरान अहमद, गुड्डू पांडे,अतहर नवाब, तेरसराम पाल, मनोज तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्र, हामिद राइनी, जनेश्वर उपाध्याय,जमीदार यादव, नंदलाल मोर्य, रामचंद्र कोरी, सुब्रत सिंह सनी, मोहसिन सलीम इंद्रकेश शर्मा, अतीक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

“दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन”

कांग्रेस नेत्री कु0 निकलेश सरोज के नेतृत्व में बल्दीराय ब्लॉक के निवासी समाजसेवी पंकज मिश्रा के साथ राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, शाह आलम आदि ने जिला कार्यालय पर पहुंचकर कांग्रेस कि सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने उन्हें पार्टी का फटका पहन कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। समाजसेवी पंकज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आज हमने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली है। पार्टी की नीति का प्रचार प्रसार कर माननीय राहुल गांधी, माननीय प्रियंका गांधी, माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों को मजबूत करूंगा और पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी निष्ठा लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करुंगा।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!