*चोरी की घटना का सफल अनावरण—थाना शक्तिनगर पुलिस ने चोरी का सरिया सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि आवेदक श्री शिव कुमार वर्मा पुत्र बच्चा वर्मा, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी तमकुही रोड पोस्ट सेवरही, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर (वर्तमान पता – कालोनी, विवेकानन्द स्कूल के पास, 6B-442, एनटीपीसी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र), जो कि बीएचईएल के सब-कॉन्ट्रैक्ट पर कमल बिल्डर्स, शक्तिनगर में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0–216/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 28.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा समय लगभग 07:05 बजे पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास से दो अभियुक्तों अंकित भारती पुत्र राम लल्लू भारती, निवासी निमियाटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष व रोहित भारती पुत्र सुरेश प्रसाद, निवासी निमियाटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 338, 336(3), 340(2), 3(2)5 बीएनएस की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*बरामदगी का विवरण-*
चोरी का सरिया – 20 अदद सरिया (32 एमएम)
प्रत्येक की लम्बाई – लगभग 06 मीटर
*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त अंकित भारती के विरुद्ध थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र में पूर्व से अनेक अभियोग पंजीकृत हैं, जिनका विवरण निम्नवत है—
मु0अ0सं0–42/2021 धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0
मु0अ0सं0–143/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 324, 427, 452 भा0द0वि0
मु0अ0सं0–63/2022 धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0
मु0अ0सं0–46/2023 धारा 379, 411, 413, 414 भा0द0वि0
मु0अ0सं0–47/2023 धारा 379, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0
मु0अ0सं0–48/2023 धारा 379, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0
मु0अ0सं0–121/2024 धारा 109, 115(2), 117(2), 133, 190, 191(2), 191(3), 351(2), 352 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट
मु0अ0सं0–147/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस
मु0अ0सं0–179/2025 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस
मु0अ0सं0–216/2025 धारा 303(2) बीएनएस
अभियुक्त अंकित भारती के विरुद्ध थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र में पूर्व से अनेक अभियोग पंजीकृत हैं, जिनका विवरण निम्नवत है—
मु0अ0सं0–147/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस
मु0अ0सं0–216/2025 धारा 303(2) बीएनएस
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
श्री कमल नयन दूबे – थानाध्यक्ष, थाना शक्तिनगर
उ0नि0 श्री रंजीत कुमार – थाना शक्तिनगर
उ0नि0 श्री दिनेश गौतम – थाना शक्तिनगर
हे0का0 अशोक कुमार सिंह – थाना शक्तिनगर
का0 शैलेश कुमार – थाना शक्तिनगर
का0 पंकज कुमार–I – थाना शक्तिनगर
















Leave a Reply