कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद, अधिकारियों के समझाने पर हुआ अंतिम संस्कार”
गंगेश कुमार पाण्डेय(ब्यूरोचीफ)
सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:(सुलतानपुर) गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मुंगर टिकई का पुरवा गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में शव दफनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार मयंक मिश्रा व थाना इंचार्ज राम आशीष उपाध्याय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाने पर परिजनों ने शव दफनाने पर सहमति जताई।
यह विवाद गांव के बीच स्थित कब्रिस्तान की जमीन को लेकर अशोक और तुफैल पक्ष के बीच लंबे समय से चल रहा है। अशोक पक्ष इस जमीन को आबादी का हिस्सा मानता है। वही तुफैल पक्ष इसे कब्रिस्तान मानता है।

विवाद तब बढ़ा जब तुफैल के 75 वर्षीय पिता समीउल्ला का का निधन हो गया। शनिवार सुबह मृतक के परिजन अशोक कुमार के पशुशाला से सटी जमीन पर शव दफनाने की बात करने लगे। उनका कहना था कि यहां पहले एक शव दफ़नाया गया है। वही बगल में समीउल्ला का शव भी दफनाया जाएगा।
विवाद की सूचना पर जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा राजस्व टीम के साथ और थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह दस बजे से अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। लेकिन वह शुरुआती तौर पर सहमत नहीं हो रहे थे।

राजस्व टीम ने कब्रिस्तान की जमीन की माप जोख की और अवैध कब्जे को लेकर अशोक कुमार पुत्र राम अधार, सियाराम पुत्र सरजू प्रसाद, और चांद अली पुत्र हबीब के यहां नोटिस चस्पा की। इसके बाद मृतक के परिजन कब्रिस्तान के मध्य में शव दफनाने को लेकर सहमत हुए। अधिकारियों द्वारा समझाने का दौरा सुबह दस बजे से तीन बजे तक चला।
तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर शव दफनाने को लेकर विवाद था। परिजनों की सहमति से कब्रिस्तान में शव दफ़ना दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों ने जमीन कब्जा किया हुआ है। जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी की गई है। और नियमानुसार उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था काम है।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

















Leave a Reply