Advertisement

सोनभद्र-आरंगपानी में ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्ट अनन्त कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

आरंगपानी में ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस

सोनभद्र- (आरंगपानी) ब्लॉक म्योरपुर के ग्राम पंचायत आरंगपानी पंचायत भवन में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए। और संविधान की प्रस्तावना का शपथ लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच का संचालन हरिप्रसाद सलबंधी ने किये। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे युवा हृदय सम्राट एवं युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रामरति पोया उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि हम सभी के लिए गौरव की बात है। भारतीय संविधान को पूरी तरह से एक व्यक्ति ने नहीं लिखा था बल्कि यह संविधान सभा का सामूहिक प्रयास था। हालांकि डॉ. भीमराव अंबेडकर को इसके मुख्य वास्तुकार और ‘संविधान निर्माता’ माना जाता है। क्योंकि उन्होंने ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में काम किया और संविधान को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज संविधान हमें सभी प्रकार के अधिकार प्रदान किया है। जिसमें सभी को समानता का अधिकार शिक्षा का अधिकार, मताधिकार, का अधिकार, एवं समाज में भेदभाव छुआछूत दूर करने का अधिकार संविधान के तहत मिला है। संविधान को लिखने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगा। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

डॉ भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में यह संविधान बनकर के तैयार हुआ। आरंगपानी के कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लन प्रसाद रावण, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम कनौजिया, पंचायत सहायक पति चरकू भास्कर, राम सुभाग जायसवाल, अनीता, रामनरेश, उत्कर्ष गुप्ता,आदि दर्जनों लोग कार्यक्रम में शामिल हुये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!