Advertisement

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने किया निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने किया निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण, दिए निर्देश

रिपोर्टर सोनू आगरा

जुलाई 2026 तक आगरा को मिलेगी सिविल एयरपोर्ट की सौगात, पिलर,फाउंडेशन, बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न कार्यों का,युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी
प्रेस विज्ञप्ति

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने किया निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण, दिए निर्देश

जुलाई 2026 तक आगरा को मिलेगी सिविल एयरपोर्ट की सौगात, पिलर,फाउंडेशन, बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न कार्यों का,युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी

आगरा.21.11.2025.आज जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल धनौली का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में श्री अनूप चन्द्र श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (अभि.)/प्रोजेक्ट प्रभारी ने जिलाधिकारी को न्यू सिविल एन्क्लेव का विवरण एवं निर्माण कार्य प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रोजेक्ट का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण है, तथा दी गई समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रोजेक्ट को समयबद्ध रूप से जुलाई 2026 तक पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिविल टर्मिनल में पेयजल की उपलब्धता, ड्रेनेज व्यवस्था, जल निकास आदि हेतु संबंधित को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने धनौली गांव को जाने वाले वर्तमान रोड के विपथन का कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा मौका मुआयना किया,जिसमें बताया गया कि जल्द ही अप्रोच रोड का कार्य प्रारंभ होगा, किसानों को इस हेतु शीघ्र ही धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को अप्रोच रोड निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि 1400 यात्रियों की क्षमता युक्त वातानुकूलित टर्मिनल भवन के साथ,मल्टी-लेवल कार पार्किंग,19 यात्री चेक-इन सुविधा काउंटर्स स्थापित होंगे, यात्री टर्मिनल भवन में यात्रियों के लिए डिजी यात्रा और सेल्फ चेक-इन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी तथा 09 विमानों की पार्किंग क्षमता वाला एप्रन होगा, पर्यावरण अनुकूल ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है जिसमें हरित ऊर्जा उत्पादन हेतु 500 किलो वॉट क्षमता वाला सोलर पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा, यात्रियों की सुविधा हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग हेतु 33 चार्जिंग पॉइंटस भी बनाया जाना प्रस्तावित है। टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश हेतु यात्री बोर्डिंग सुविधा भी होगी।
जिलाधिकारी महोदय ने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!