थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बिना परमिट के जा रहे ट्रक बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
सोनभद्र /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 मय हमराह के देखभाल क्षेत्र मे मामूर होकर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना मे मशरूफ था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि इस समय मुकदमा उपरोक्त सम्बन्धित वाहन चालक विनोद मण्डी परिसर मे अपनी गाड़ी के पास मौजूद है मुखबिरी सूचना पर विश्वास मै उ0नि0 मय मुखबिर मय हमराह के मण्डी पहुंचा मुखबिर के ईशारा व पहचान पर विनोद पनिका पुत्र श्री विफ्फन पनिका निवासी ग्राम बोझ थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली को कारण गिरफ्तारी बताकर कि तुम्हारे द्वारा वाहन सं0 यूपी 54 टी 4938 ट्रक 12 चक्का से गिट्टी 24 घनमीटर लादकर बिना कोई प्रपत्र के परिवहन कल दिनांक 15.03.2024 को रात्रि 12.00 बजे लोढ़ी खनन बैरियर से बिना चेक कराये अपने वाहन स्वामी व अमित की सहायता से ले जाया जा रहा था तुम्हारा यह कृत्य अन्तर्गत धारा 186,279,379,411 भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली , 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति नुकसान निवारण अधि0 का दण्डनीय अपराध है समय 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया । पकड़े गये व्यक्ति थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/24 धारा 186,279,379,411 भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली , 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति नुकसान निवारण अधि0 थाना रा0गंज से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त है पूर्ण विश्वास होने पर पकड़े गये व्यक्ति विनोद पनिका पुत्र श्री विफ्फन पनिका निवासी ग्राम बोझ थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 12.15 बजे बजाफ्ता बकायदा नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी के समय मानवाधिकार आयोग व उच्चतम न्यायालय के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया। गिरफ्तारी की सुचना अभियुक्त के परिजनों को अकब से दिया गया।














Leave a Reply