Advertisement

सोनभद्र – *थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा, पिता/ससुर की हत्या के आरोपी पति–पत्नी गिरफ्तार*

 

 

*थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा, पिता/ससुर की हत्या के आरोपी पति–पत्नी गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद रक्तरंजित कुदाल (आला-ए-कत्ल) बरामद-*

 

सोनभद्र ब्यूरो रिपोर्ट – संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

 

दिनांक 12.11.2025 को ग्राम बकवार निवासी अमरनाथ एवं उसकी पत्नी अर्चना द्वारा जमीनी विवाद को लेकर अपने पिता/ससुर लालधारी पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उपचार के दौरान लालधारी की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 207/25 धारा 105 बी.एन.एस., 2023 अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त अमरनाथ पुत्र स्व. लालधारी व अर्चना पत्नी अमरनाथ

निवासी ग्राम बकवार को कसारी पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अमरनाथ की निशानदेही पर 02 अदद रक्तरंजित कुदाल, जो हत्या में प्रयुक्त हुए थे, बरामद किए गए।

 

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि जमीनी हिस्सेदारी को लेकर कहासुनी के दौरान आवेश में आकर उन्होंने कुदाल से वार कर दिया था। अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*

1.अमरनाथ पुत्र स्व0 लालधारी निवासी ग्राम बकवार थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष ।

2.अर्चना पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम बकवार थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष ।

 

*बरामदगी-*

02 अदद रक्तरंजित कुदाल (आला-ए-कत्ल)

 

*गिरफ्तारी टीम-*

श्री अखिलेश कुमार मिश्र – प्रभारी निरीक्षक, थाना पन्नूगंज

उ0नि0 शिवबदन यादव

का0 सोनू कनौजिया

का0 दीपक गिरी

म0का0 ममता यादव

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!