Advertisement

सोनभद्र – *थाना अनपरा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या प्रकरण का किया खुलासा — चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार-*

 

 

*थाना अनपरा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या प्रकरण का किया खुलासा — चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*

1. सुनील गुप्ता पुत्र लालता गुप्ता

2. लालता गुप्ता पुत्र हिरामन गुप्ता

3. हिरामती पत्नी लालता गुप्ता

4. सोनू उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र लालता गुप्ता सभी निवासी – पश्चिमी परासी, वार्ड नं. 20, टैगोर नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र

अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 171/25, धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 D.P. Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण –*

उक्त अभियुक्तगण द्वारा वादी की बहन प्रिती देवी पत्नी सुनील गुप्ता (उम्र लगभग 21 वर्ष) निवासी पश्चिमी परासी वार्ड नं. 20 टैगोर नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को दहेज की मांग को लेकर निरंतर प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर प्रिती देवी द्वारा दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी। थाना अनपरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण को आज दिनांक 19.10.2025 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*

1. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 कमलेश सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र

3. हे0का0 विजय कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

4. का0 अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

5. का0 शशिभूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

6. म0हे0का0 निधि थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र

 

*जनपद सोनभद्र पुलिस का संदेश –*

दहेज प्रथा समाज के लिए एक अभिशाप है। जनपद पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि किसी निर्दोष की जान दहेज की भेंट न चढ़े।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!