Advertisement

मंडलायुक्त व आईजी जोन ने ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव का किया निरीक्षण, मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा का निरीक्षण कर, दिए सख्त दिशा निर्देश

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त व आईजी जोन ने ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव का किया निरीक्षण, मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा का निरीक्षण कर, दिए सख्त दिशा निर्देश

सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर :
(मंगलवार) को अयोध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार ने मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों, मार्गों और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, जिसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था।
निरीक्षण के तहत नगर क्षेत्र स्थित शाहगंज चौकी के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया गया। आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण तहसील बल्दीराय के कूरेभार, धनपतगंज, देहली बाजार, पारा बाजार और वल्लीपुर जैसे मूर्ति विसर्जन स्थलों और मार्गों पर भी किया गया।


अधिकारियों ने पारा चौराहा, वल्लीपुर, इब्राहिमपुर, रसूलपुर, बल्दीराय के पारा चौराहा, इसौली और निजामुद्दीनपुर अमेठी स्थित विसर्जन घाटों का दौरा किया। इस निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, उपजिलाधिकारी और थाना प्रभारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
इस आयोजन के दौरान, जो आज से 9 अक्टूबर तक चलेगा, जिला प्रशासन ने शहर में बड़े और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सीता कुंड घाट पर होने वाले प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लागू किया गया है। शहर क्षेत्र में सभी बड़े और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।


भारी, मध्यम और हल्के वाहन, जो शहर से होकर अन्य जिलों में जाना चाहते हैं या शहर में प्रवेश करना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित स्थानों से एंट्री नहीं मिलेगी। जिन प्रमुख स्थानों से वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, उनमें अमहट, पयागीपुर, अंकित पेट्रोल पंप (बाईपास पुल के नीचे), बघराजपुर मोड़ हाईवे, भुलकी चौराहा, नेकराही मोड़, कमनगढ़ मोड़ (विनोबापुरी मोड़), टाटियानगर,वो द्वारिकागंज, टेड़ुई तिराहा और चुनहा तिराहा शामिल हैं।
रोडवेज बसें टेड़ुई मार्ग से शहर के अंदर बस अड्डे तक जा सकेंगी और इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य को लौटेंगी। शहर में रहने वाले हल्के वाहन मालिकों/चालकों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर शहर में प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए, शहर क्षेत्र के अंदर ई-रिक्शा का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!