Advertisement

शादी में ड्रोन उड़ाने के लिए सभासद ने ली पुलिस से अनुमति

बंटी कुरैशी संवाददाता सत्यार्थ न्यूज

शादी में ड्रोन उड़ाने के लिए सभासद ने ली पुलिस से अनुमति


किरावली= नगर पंचायत किरावली के सबसे लोकप्रिय युवा सभासद दानिश कुरैशी ने अपने विवाह समारोह में ड्रोन कैमरा उपयोग के लिए पुलिस से अनुमति प्राप्त कर एक उदाहरण पेश किया है सभासद ने बताया कि उनके विवाह कार्यक्रम को सुरक्षा और सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उन्होंने यह कदम उठाया है पुलिस उपायुक्त वेस्ट आगरा श्री अतुल शर्मा से अनुमति प्राप्त की है गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने की घटनाएँ सुरक्षा दृष्टि से चिंता का विषय बनती जा रही हैं ऐसे में सभासद द्वारा अनुमति लेकर नियमों का पालन करना अन्य लोगों के लिए सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है ग्रामीण इलाकों में देर रात उड़ते ड्रोन कैमरों को देखकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है कई बार आसमान में उड़ते हुए अज्ञात ड्रोन देखकर ग्रामीण भयभीत हो जाते हैं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देते हैं ऐसे मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अब एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस की ओर से बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई होगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!