Advertisement

सोनभद्र – *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की गई जन सुनवाई-*

 

 

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की गई जन सुनवाई-*

 

सोनभद्र  /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

 

आज दिनांक 04.10.2025 को तहसील दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा तहसील दुद्धी पर जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!