सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार
लैंपस पर खाद न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र-(आरंगपानी) विकास खण्ड म्योरपुर के ग्राम पंचायत आरंगपानी के बहुउद्देशीय लैंपस पर दिनांक 17/07/2025 को खाद वितरण में लापरवाही एवं अनियमिता एवं सचिव के द्वारा आधार कार्ड जमा करवाने के बाद किसानों को खाद वितरित न करने का लगाया किसानों ने आरोप एवं कई किसानों का कहना है कि हम सभी लोग अपनी अपनी जरूरी काम छोड़कर आए हैं और सचिव द्वारा हमारे आधार कार्ड जमा कराये गये लेकिन गैर जिम्मेदार लैंपस सचिव बिना किसानों को खाद वितरित किये तथा बगैर आधार कार्ड वापस किये लैंपस बंद कर भाग निकले। जिससे कई लोगों के आधार कार्ड गायब हैं। जिससे लोग बहुत चिन्तित हैं। और गैर जिम्मेदार सचिव के विरुद्ध किसानों ने कई प्रकार से नारेबाजी करने लगे एवं लैंपस के सामने अपना प्रदर्शन किया कुछ किसानों का कहना है कि यदि सचिव को खाद वितरित नहीं करना था तो उनके आधार कार्ड को बिना वापस किये नहीं भागना चाहिए था। तथा खाद सिर्फ अपने संगे सम्बन्धियों को ही दिए जो उनके साथ सागोबांध तरफ से आये थे। क्या वहाँ लैंपस नहीं है। कुछ लैंपस सदस्यों को खाद दिये यदि देना ही था तो सभी लोगों को एक-एक बोरी देना चाहिए था।

इस विषय को लेकर किसानों में रोष ब्याप्त हैं। एवं सचिव को हटाने की मांग के साथ जमकर नारे बाजी भी किये। इस प्रकार के कर्मचारी सरकार की छवि को धूमिल करने के प्रयास में लगे हैं। जिससे प्रदेश सरकार के लाभ से किसान वंचित हो रहे हैं। और किसान मजबूर होकर बाजार में महंगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हो रहे हैं। यदि इस प्रकार ग्रामीणों को खाद न मिला तो जनता परेशान रहेगी।
किसानों का मांग है कि जिला प्रशासन के द्वारा किसानों के हित में कठोर कदम उठाकर गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाये। जिसमे कई गाँव आरंगपानी, जामपानी, कुदरी, चागा, लौबन्द, सुपाचुआ, चैरी, काशीकुड़, लिलासी खुर्द आदि से सैकड़ो किसान मौजूद रहें जिनमें कैलाश खरवार, रामकुमार सोनी, उपेन्द्र कुशवाहा, राधे श्याम यादव, सोहर लाल, सुखदेव सिंह गोड़, महादेव, अनिल कुमार, अनिल कुमार यादव, गणेश यादव, गोपी अगरिया, तेजू, कैलाश खरवार, बालगोविन साव, जगदीश साव, बाबूलाल भारती, इन्द्रमोल, रामजी सोनी, चन्द्रपाल खरवार, विरेन्द्र गुप्ता, जय सिंह, जंग बहादुर सिंह, सुनिल यादव, अनिल यादव, शिवमंगल गोड़, सुखई, बुधन, लालजी यादव, रामकुमार सोनी, राजदेव सोनी, अमरनाथ सोनी, वृजेश कुमार, लालबाबू, सुदर्शन प्रसाद, बचनू साव, राजदेव साव, कैलाश खरवार, अशर्फी लाल, उत्कर्ष, सन्तोष कुशवाहा,शम्भू , रलेश गुप्ता, सुरजमनिया, बुधनी अंजोरिया, सुन्दरी देवी, मानती देवी, कल्पवती देवी, सोनवा देवी, सीमा सिंह, पार्वती देवी, करमेला देवी आदि सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।

















Leave a Reply