सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार
बोल बम के लिए शिव भक्त कांवरियों का निकला जत्था
सोनभद्र-(आरंगपानी) विकास म्योरपुर ग्राम पंचायत आरंगपानी व चांगा के शिव भक्त भक्ति में लीन होकर आज बोल बम के लिए हुए रवाना।
आज भी शिव भक्तों की लम्बी कतारे लगी हुई है। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान “बोल बम” का नारा लगाया जाता है, जो भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक है। यह नारा भक्तों को ऊर्जा प्रदान करता है। और कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में मदद करता है।
“बोल” का अर्थ है “कहना” और “बम” भगवान शिव का एक नाम है जो त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) और ओंकार का प्रतीक है।
भक्ति और उत्साह:
कांवड़ यात्रा के दौरान, सुल्तानगंज से भक्त गंगा नदी का जल भरकर लाते हैं और भगवान शिव को अर्पित करते हैं। “बोल बम” का नारा लगाने से भक्तों में उत्साह और भक्ति की भावना बढ़ती है, जिससे वे कठिन यात्रा को भी आसानी से पार कर पाते हैं.
भगवान शिव को प्रसन्न करना:
“बोल बम” का नारा भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक तरीका है। ऐसा माना जाता है कि इस नारे से भगवान शिव का ध्यान आकर्षित होता है और भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती है। बोल बम जाने वालों का नाम इस प्रकार है- भोला भारती, राजेश शर्मा, अमृतलाल कुशवाहा, अविनाश कुमार जायसवाल (आरंगपानी) सुभाष कुशवाहा, राज कुमारी कुशवाहा, सेवालाल (डॉक्टर) बिहारी लाल, ईश्वर प्रसाद (चांगा) दिलीप कुमार (जपला) आदि।


















Leave a Reply