Advertisement

सोनभद्र-विधानसभा दुद्धी बसपा अध्यक्ष बने बाबूराम प्रजापति

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार

 

 

 

 

 

विधानसभा दुद्धी बसपा अध्यक्ष बने बाबूराम प्रजापति

सोनभद्र- दुद्धी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यसभा व लोकसभा सांसद माननीय सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा द्वारा पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले एवं बसपा के विभिन्न पदों पर रहे बाबूराम प्रजापति को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बाबूराम प्रजापति बहुजन समाज पार्टी के बहुत पुराने एवं मिशनरी साथी रहे हैं और संगठन का भी काम मजबूती से करते रहे हैं। उनके मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देव साय उरेती, पूर्व महासचिव राजू गुप्ता, रमेश प्रजापति, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मिठन प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, विधानसभा ‌महासचिव रंजीत जायसवाल, पूर्व विधानसभा सचिव मोहन लाल पनिका, कमलेश गौतम, सिकंदर भारती, पूर्व सेक्टर अध्यक्ष रामसजीवन प्रजापति, मनोज कुमार, रमेश गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, रामबाबू खरवार,जय कुमार प्रजापति ने खुशी जाहिर की व सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!