बरूआ सागर में पी डी ए जन चौपाल का आयोजन, समाजवादी नेताओं ने की बाबासाहेब के मिशन की चर्चा
संवाददाता राहुल वर्मा

बरूआ सागर (झांसी) बुधवार को रक्षा माई मंदिर प्रांगण में पी डी ए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद ने कहा, “जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उतनी उसकी भागीदारी।” उन्होंने बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेंद्र सिंह भोजला, राष्ट्रीय सचिव मीरा रायकवार, प्रदेश सचिव सपा दीपाली रायकवार, सपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव और समाजसेवी संतोष कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी नगर अध्यक्ष मनोज यादव (माते) ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा, “बाबासाहेब के मान पर चर्चा अब घर-घर पहुंचे, पी डी ए पर्चा।”
कार्यक्रम का संचालन विमलेश सोनी ने किया, जबकि जीतू रायकवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सतीश रायकवार, राजाराम रायकवार (नन्ना), अशोक कुशवाहा, विवेक राय, लोकेंद्र यादव, आकाश रायकवार, सुरेंद्र रायकवार, चंद्रशेखर सोनी, शिवराज यादव (बंटी), मधुर यादव, उपेंद्र पाल, सत्येंद्र, गोलू सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।














Leave a Reply