Advertisement

सोनभद्र – जिला जज सोनभद्र, जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जिला कारागार गुरमा सोनभद्र का किया गया निरीक्षण

 

 

जिला जज सोनभद्र, जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जिला कारागार गुरमा सोनभद्र का किया गया निरीक्षण

 

जिला कारागार परिसर में जिम का मा0 जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर किये शुभारंभ

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

जिला जज सोनभद्र, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आज दिनांक 28.06.2025 को जिला कारागार गुरमा सोनभद्र का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर बैरक, मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण करते हुए सघन चेंकिग व तलाशी करायी गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कारागार की बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दिन एवं रात्रि शौचालय, स्नान व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया और जेलर को निर्देशित किया गया कि बन्दियों हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।इस दौरान मा0 जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार परिसर में तैयार किये गये ओपेन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किये, ओपेन जिम के माध्यम से बन्दियों को व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध होगी, शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक जेलों में बन्द कैदियों को जिम की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ओपेन जिम की स्थापना की जा रही है, इस दौरान जिला कारागार परिसर में मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा पौधा रोपण भी किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!