जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

आज दिनांक-28.06.202 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो।
जनपद में पुलिस से सम्बन्धित प्राप्त कुल 39 प्रार्थना पत्रों में से 23 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण तथा राजस्व से सम्बन्धित कुल 493 प्रार्थना पत्रों में से 197 का मौके पर ही निस्तारण किया गया (इस प्रकार कुल 532 प्रार्थना पत्रों में से 220 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया) जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर किया जायेगा ।

















Leave a Reply