।गांव में चल रहा है चकबंदी कार्य फिर भी वन विभाग ने एक कास्तकार के भूमि पर कर दिया है पौध रोपण किसान परेशान
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

रायपुर थाना क्षेत्र के राजस्व गांव बलियारी में राजस्व विभाग द्वारा चकबंदी का कार्य किया जा रहा है गांव में चकबंदी विभाग कि टीम उपस्थित होकर वैधानिक कार्य कर रही है इसी बीच कास्तकार गिरजा प्रसाद पाण्डेय उदय शंकर पांडेय , रामबिलास पनिका और काश्तकारों कि भूमिधरी जमीन रकबा संख्या 558 घ में वन विभाग ने रातों रात वृक्षारोपण कर दिया गया।
जब किसान ने देखा कि हमारी जमीन में पौधा लगा दिया गया है तो पता किया तो पता चला कि यह कार्य वन विभाग द्वारा कराया गया है इस सन्दर्भ में कास्तकार ने माची वन रेंज क्षेत्र के वन दरोगा रामजी लाल से पुछा तो उन्होंने कहा कि चकबंदी का कार्य हो जाने के बाद अपने खतौनी कि नापी करा लिजियेगा और पौधरोपण का क्षेत्र आप में अगर आता है तो उसके स्वामित्व का अधिकार आपका रहेगा उसमें वन विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा।
चकबंदी विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार वर्मा ने भी उक्त कास्तकार को चकबंदी कार्य पूर्ण होने तक नापी का कार्य रोकने को बोलें है।
काश्तकार की जमीन कई नम्बरों में है इस लिए काश्तकार ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों से अपनी सभी नम्बर के जमीन को एक ही जगह पर आवंटन कि मांग किया है। इधर जंगल विभाग द्वारा बलियारी के जंगल में जंगल विभाग कि जमीन पर अवैध कब्जा घर भी बनाया गया है जो जंगल विभाग के वाचरों द्वारा जंगल विभाग कि जमीन में घर बनवा दिया गया है। माची वन रेंज क्षेत्र के वन दरोगा से बात किया कि बन विभाग के कर्मचारियों द्वारा ही जंगल में घर बना है तो उन्होंने बताया कि ऐसी बात होगी तो उस घर को हटाने का कार्य किया जायेगा।।


















Leave a Reply