Advertisement

सोनभद्र -*भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चेक डैम, तालाब खुदाई,पक्के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार*

*भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चेक डैम, तालाब खुदाई,पक्के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार*

 

*भूमि संरक्षण विभाग द्वारा नगवां ब्लॉक में आधा दर्जन से अधिक तालाब खोदाई व चेक डैम का  निर्माण किया गया है*

 

 

*सोनभद्र*(सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा विकास खंड नगवां के कई गावों में चेक डैम तालाब की खुदाई पक्के कार्यों रपटा आदि में भारी भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब खुदाई में पुराने तालाब का ही गहरीकरण कर नया तालाब खुदाई का पैसा भुगतान करा लिया गया है पक्के वर्क के कार्य रपटा आदि के निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए बालू की जगह पत्थर के चूरन का प्रयोग धड़ल्ले से किया गया है।

बता दें कि भूमि संरक्षण विभाग द्वारा नगवां ब्लॉक के डोरिया, रायपुर, नाई,सहित कई गावों में चेक डैम तालाब खुदाई आदि का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है जिसमे संबंधित विभाग के जेई द्वारा मानकों की अनदेखी सहित पुराने तालाब की खुदाई कर नए तालाब निर्माण का पैसा भुगतान कराने का गंभीर आरोप लग रहे हैं ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कई ऐसे पुराने तालाब पर नए तालाब का भुगतान किया गया है और पक्के वर्ग के कार्य में बालू की जगह पत्थर के चूरन का प्रयोग किया गया है जो कि मानक के विपरीत है।

क्षेत्रिय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच करवाकर कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!