Advertisement

आज प्रातः काल में अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी

जनपद कानपुर देहात
देवीपुर

आज प्रातः काल में अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत


कानपुर देहात। आज दिनांक 25/06/2025 को समय करीब प्रातः 4.30 बजे एक ट्रैक्टर UP77P7713 जो नवीपुर से बिजली के खम्भे लादकर भोगनीपुर की तरफ जा रहा था तभी देवीपुर पुल पर एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण ट्रैक्टर चालक राजेन्द्र सिंह पुत्र किशनाराम उम्र 45 वर्ष निवासी बनार अलीपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात की मौके पर ही मृत्यु हो गई । मौके पर देवीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज व सिपाही राहुल के द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है लो एंड आर्डर की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई ।यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहा मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह अपने फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे वहीं नेशनल हाईवे आटा टोल के सिद्दीकी साहब भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। मृतक के परिवार वालों का रोल रोकर बुरा हाल था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!