Advertisement

सोनभद्र -टैंकर से ग्रामीणों की नहीं बुझ रही प्यास , कागजी खानापूर्ति में हो रहा टैंकर का परिचालन,

टैंकर से ग्रामीणों की नहीं बुझ रही प्यास , कागजी खानापूर्ति में हो रहा टैंकर का परिचालन,

 

पंचायत सचिव सरकारी पैसा पानी में पांव की तरह बहा रहे है,

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र के विकास खण्ड चतरा और विकास खण्ड नगवां के कई ग्राम पंचायत एसे है जहां पर नल जल योजना से पानी नहीं पहुंच पा रहा है उस गांव में ग्राम पंचायत के द्वारा टैंकर से लोगों की प्यास बुझानी है गांव में सरकारी पैसे से टैंकर भी ख़रीदा गया है और गांव में सप्लाई से लेकर के टैंकर भरने तक का पैसा सरकार द्वारा दिया जाता है लेकिन ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि भी ठान लिए है कि जब बिजली गांव में आएगी तभी हम पानी सप्लाई करेंगे नहीं तो नहीं करेंगे

सूत्रो कि माने तो चतरा व नगवां में विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने से लोगों के पास पानी पीने की बहुत समस्या है लेकिन ग्रामीणों के प्यास बुझाने में भी ग्रामीण प्रतिनिधि असमर्थ दिखाई दे रहे हैं जबकि कागज पर महिने के तीस दीन पानी सप्लाई दिखाया जा रहा है लेकिन हकिकत कुछ और ही है ग्राम पंचायत सचिव लोगो को तो कुछ भी दिखाई नहीं देता उन सभी लोगों को तो लगता है सरकार का पैसा है चाहे पानी लोगों को मिले या न मिले हम लोग कागज पर लोगों को पानी पिला रहे हैं न

क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोनभद्र जिला धिकारी महोदय से यह मांग किया है की जिस दीन किसी भी कारण बस विद्युत आपूर्ति खराब होती है उस दिन जनरेटर के द्वारा टैंकर को भर के गांव में सप्लाई किया जाए ताकि लोगों को पानी के लिए कही भी भटकना ना पड़े

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!