रिपोर्टर :–
अंकुर कुमार पाण्डेय
सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी

बनारस डिजिटल पेमेंट नगर निगम के सभी मकानों पर लगेंगे निशुल्क क्यूआर कोड, घर बैठे जमा कर सकेंगे टैक्स मेयर ने नगर के भवनों में क्यूआर कोड लगाने के लिए निर्देशित किया था। इस पर नगर निगम के कंप्यूटर सेल ने एक्सिस बैंक के सहयोग से क्यूआर कोड की व्यवस्था तैयार की है। बैंक नगर के सभी 2.22 लाख भवनों में निशुल्क क्यूआर कोड लगाएगा। इसके लिए भवन स्वामियों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।गृहकर, जलकर और सीवर का कर घर बैठे जमा करने के लिए नगर क्षेत्र के सभी 2.22 लाख भवनों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नगर निगम में क्यूआर कोड का विमोचन कर इस कार्य का शुभारंभ किया। सभी भवनों के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था करने वाला वाराणसी प्रदेश का पहला नगर निगम होगा।
मेयर ने नगर के भवनों में क्यूआर कोड लगाने के लिए निर्देशित किया था। इस पर नगर निगम के कंप्यूटर सेल ने एक्सिस बैंक के सहयोग से क्यूआर कोड की व्यवस्था तैयार की है। बैंक नगर के सभी 2.22 लाख भवनों में निशुल्क क्यूआर कोड लगाएगा। इसके लिए भवन स्वामियों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।














Leave a Reply