Advertisement

सोनभद्र -बाईक से जा रहा युवक भैस से टकराया भैस की मौत, युवक की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर में भर्ती

बाईक से जा रहा युवक भैस से टकराया भैस की मौत, युवक की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर में भर्ती

 

रायपुर थाना क्षेत्र की घटना घर से कपड़ा प्रेस कराने सरई गढ़ जा रहा था युवक

 

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी दुर्जन यादव पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर उम्र 30 वर्ष शाम को घर से कपड़ा प्रेस कराने सरई गढ़ जा रहा था कि आगे से आ रही भैसों की झुंड से टकरा गया टक्कर इतनी भीषण थी कि भैस लड़खड़ाकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाईक सवार भी बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल लोढ़ी भिजवाया गया डॉक्टरों ने युवक के गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया हादसे में युवक का एक हाथ फैक्चर हो गया है शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट लगी है और सर में गंभीर चोट लगने के कारण ब्रेन में ब्लड जम गया है जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!