Advertisement

शिवपुरी – मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बनेगा वन विभाग का पहला डाग स्क्वाड प्रशिक्षण केंद्र, देसी श्वान भी होंगे प्रशिक्षित

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बनेगा वन विभाग का पहला डाग स्क्वाड प्रशिक्षण केंद्र, देसी श्वान भी होंगे प्रशिक्षित मध्य प्रदेश सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है हरी झंडी।

– शिवपुरी ..  प्रदेश में वन विभाग का पहला डाग स्क्वाड प्रशिक्षण केंद्र शिवपुरी में जल्द खोलने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शिवपुरी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए शिवपुरी के डाग स्क्वाड प्रशिक्षण केंद्र को जल्द ही हरी झंडी मिल सकती है।
शिवपुरी पहुंचे एसटीएफ प्रभारी रीतेश सिरोठिया ने प्रशिक्षार्थी डाग हैंडलर को कानून संबंधी जानकारियां देते हुए यह भी बताया कि वन विभाग में डाग स्क्वाड को 10 साल पूरे हो चुके हैं, परंतु अभी तक वन विभाग का अपना कोई डाग स्क्वाड प्रशिक्षण केंद्र नहीं है।
इस कारण उन्हें डाग स्क्वाड को अन्य स्थानों पर ट्रेंड कराना पड़ता है, लेकिन जल्द ही वन विभाग अपना डाग स्क्वाड प्रशिक्षण केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव के क्रम में शिवपुरी और जबलपुर दो जगह के नाम है, परंतु अगर सब कुछ सही रहा तो शिवपुरी में प्रशिक्षण केंद्र को हरी झंडी मिल सकती है, क्योंकि शिवपुरी की भौगोलिक स्थिति प्रशिक्षण केंद्र के लिए जबलपुर से ज्यादा बेहतर हैं। सूत्र बताते हैं कि यहां पर प्रशिक्षण के डाग स्क्वाड को माधव और कूनो दो नेशनल पार्क, मैदान, परिस्थितियां उपलब्ध हो सकती हैं।
जल्द ही देसी श्वान भी बनेंगे स्क्वाड का हिस्सा
एसटीएफ रीतेश सिरोठिया के अनुसार दस साल पहले जब वन विभाग में डाग स्क्वाड की शुरूआत हुई थी तब सिर्फ मप्र में वन विभाग के पास सिर्फ दो डाग थे। आज इनका कुनवा बढ़ कर 17 तक पहुंच चुका है। उनके अनुसार अभी तक डाग स्क्वाड में वेल्जियम शेफर्ड, जर्मन शेफर्ड डाग का उपयोग किया जाता है, परंतु आने वाले समय में देशी डाग भी डाग स्क्वाड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, क्योंकि इनकी क्षमताएं भी काफी अच्छी हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आने वाले साल में डाग स्क्वाड एक दो देशी डाग देखने को मिलेंगे। इसके अलावा वन विभाग का अपना डाग प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने के बाद मप्र में डाग स्क्वाड की संख्या लगातार बढ़ती चली जाएगी।
यह बात सही है कि शिवपुरी में डाग स्क्वाड का प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। इस प्रशिक्षण केंद्र को स्वीकृति मिलती है तो वन विभाग का यह पहला डाग स्क्वाड प्रशिक्षण केंद्र होगा। – एमके सिंह, एसडीओ वन विभाग

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!