Advertisement

वाराणसी : फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में माफिया मुख्तार अंसारी पाया गया दोषी, 34 साल पुराना है मामला,

www.satyarath.com

रिपोर्टर अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज

वाराणसी

12.03.2024

– माफिया मुख्तार अंसारी फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में माफिया मुख्तार अंसारी पाया गया दोषी, 34 साल पुराना है मामला,

satyarath.com

वाराणसी माफिया मुख्तार अंसारी के फर्जी लाइसेंस मामले में दोषी पाया गया। वर्ष 1990 में गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाने में माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में आरोपी मुख्तार अंसारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी लिखित बहस के साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की रूलिंग भी दाखिल कर चुके हैं। फर्जीवाड़ा कर गाजीपुर में दोनाली बंदूक का लाइसेंस लेने के मुख्तार अंसारी के मामले में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की कोर्ट मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान माफिया आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया गया। इससे पहले कोर्ट ने गत मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के साथ रूलिंग से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फैसले के लिए 12 मार्च की तिथि नियत कर दी थी कोर्ट में आरोपी मुख्तार अंसारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी लिखित बहस के साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की रूलिंग भी दाखिल कर चुके हैं। अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी उदय राज शुक्ला और एडीजीसी विनय सिंह ने भी रूलिंग दाखिल की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!