सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव-दुसारणा पण्डरिकजी दुसारणा बड़ा, दुसारणा पीपासरिया में आगामी 15 मई से 21 मई तक गांव में संतो के सान्निध्य में 7 दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन होगा। गांव की श्री कृष्ण गौसेवा समिति गौशाला के प्रांगण में 15 मई को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ होगी। कलश यात्रा 15 मई को सुबह 9 बजे श्री ठाकुरजी मन्दिर से रवाना होकर कथा स्थल पहुँचेगी कथा का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक व 2 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रकाश जी तिवाड़ी (नापासार वाले) करेंगे। गांव दुसारणा सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लेंगे। कथा की पूर्णाहुति हवन समारोह 21 मई को सुबह 9 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से संपन्न होगा। इसी दिन रात को एक शाम गौमाता के नाम भव्य जागरण का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुंडेल(डिगरना),सुनीता स्वामी राजू स्वामी एन्ड पार्टी झोरडा शामिल होंगे। जो भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में जोरदार उत्साह है। और आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
















Leave a Reply