Advertisement

“मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन एक पुण्य कार्य है। ऐसे आयोजन हमें हमारी संस्कृति और ईश्वर से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।”-राज्य मंत्री सुथार

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

टोंक श्री विश्वकर्मा समाज की ओर से माण्डकलां गांव में रविवार को भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार रहे,जिनका समाजजनों ने पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और कलश यात्रा से हुई। इसके पश्चात विधिपूर्वक भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्य अतिथि राज्यमन्त्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि “भगवान विश्वकर्मा हमारे आराध्य हैं, जिन्होंने निर्माण और सृजन की संस्कृति को जन्म दिया। उनकी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है,बल्कि ऐसे आयोजन हमे हमारी संस्कृति और ईश्वर से जुडने का अवसर प्रदान करते है।

समारोह में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जांगिड़, तारानगर से राकेश जांगिड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष टोंक राजेंद्र पराणा, टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष राजाराम जांगिड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान समाज के भामाशाहों का सम्मान किया गया। समारोह के सफल आयोजन में आयोजक समिति के पदाधिकारियों और ग्रामवासियों की अहम भूमिका रही। अंत में प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!