Advertisement

समंदसर में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन, उपखंड अधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर निस्तारण के दिए आदेश, लू व तापघात से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

राज्य सरकार की पारदर्शी एवं संवेदनशील सुशासन हेतु आमजन की परिवेदनाओं/समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मंशानुरूप सोमवार रात्रि उपखंड क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत समंदसर में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

उपखंड अधिकारी के निजी सहायक राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा राजकीय विद्यालय के पट्टेशुदा खेल मैदान पर अतिक्रमियों द्वारा किए कब्जे को शीघ्र हटवाने की मांग की गई,जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा संबंधित विभाग मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूल के संस्थाप्रधान को आवश्यक कार्यवाही ग्राम पंचायत के समन्वय से शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा इस तरह के राजकीय संस्थानों की भूमि पर होने वाले अतिक्रमण हेतु अनावश्यक पत्राचार से बचते हुए शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

वहीं रात्रि चौपाल में पशु उपस्वास्थ्य केंद्र में विद्युत कनेक्शन की समस्या भी उठाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि डिमांड राशि जमा करवाए छह माह हो चुके हैं, फिर भी कनेक्शन नहीं मिला इस पर उपस्थित jdvvnl के कनिष्ठ अभियंता को त्वरित नियमानुसार कार्यवाही कर विद्युत कनेक्शन करवाने हेतु निर्देश दिए गए। परिवादी शेराराम व भागीरथ ने अपने घरों से विद्युत पोल की दूरी अधिक होने के कारण विद्युत तारों का ढीला होने की समस्याई उठाई जिस पर विद्युत विभाग को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

वहीं राशन डीलर ने भागीरथ द्वारा पिछले 8 माह का कमीशन लंबित होने का मुद्दा उठाया। जिस पर उपखंड अधिकारी मित्तल द्वारा लिखित में प्रार्थना पत्र लेकर विभागीय कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। देर रात्रि तक चली चौपाल के दौरान उपखंड अधिकारी मित्तल ने सभी अधिकारियों और आमजन से लू व तापघात से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में ANM एवं चिकित्सा स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस घोल व आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अलर्ट रहकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!